साढ़ थाना क्षेत्र के हिरनी गांव में रविवार सुबह लगभग 10:15 बजे एक दो मंजिला कच्चा मकान गिरने के हादसे में मलबे के नीचे दबने से पिता और तीन बेटियों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि सबसे बड़ी बेटी काजल का अस्पताल में इलाज चल रहा है। रविवार देर रात पोस्टमार्टम के बाद आधी रात बाद दो बजे शव गांव पहुंचे।
