इटावा। कानपुर के प्रतिष्ठित द स्पोर्ट्स हब में एक से तीन मई तक उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो समिति के तत्वावधान में 5वीं आधिकारिक राज्य स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में जिले के 19 खिलाड़ी इटावा ताइक्वांडो के बैनर तले अपना दमखम दिखाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर जगह बनाने के लक्ष्य के साथ कानपुर पहुंच गए हैं।

इटावा ताइक्वांडो के सचिव हिमांशु यादव और कोषाध्यक्ष नबीला ने बताया कि इस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले उत्कृष्ट खिलाड़ियों का चयन आगामी राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए उत्तर प्रदेश की राज्य टीम में किया जाएगा। सब-जूनियर बालक वर्ग में श्रेयांश यादव (अंडर-23 किग्रा) व आयुष (अंडर-27 किग्रा) के साथ ही सब-जूनियर बालिका वर्ग में नीलम (अंडर-27 किग्रा), शान्वी यादव (अंडर-35 किग्रा) और आराध्या (अंडर-38 किग्रा) को शामिल किया गया है।

कैडेट बालक वर्ग में प्रियदर्शन शाक्य (अंडर-33 किग्रा), अंश यादव (अंडर-41 किग्रा), सत्यम यादव (65 किग्रा से अधिक) शामिल है। वहीं कैडेट बालिका वर्ग में सिद्धि त्रिपाठी (अंडर-29 किग्रा), अनुदिता (अंडर-37 किग्रा), वैष्णवी यादव (अंडर-41 किग्रा), दक्षिता (अंडर-41 किग्रा) को शामिल किया गया है।

जूनियर बालक वर्ग में रुद्र प्रताप और अभिनव कुशवाहा (दोनों अंडर-45 किग्रा), शौर्य सिंह (अंडर-48 किग्रा) तथा आयुष सिंह (अंडर-51 किग्रा)। जूनियर बालिका वर्ग में जैस्मिन चौहान (अंडर-42 किग्रा) और सीनियर बालक वर्ग में राज शर्मा (अंडर-63 किग्रा) को चयनित किया गया है। व्यक्तिगत पूमसे (बालिका) में सिद्धि त्रिपाठी और आराध्या शामिल है। इटावा ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष रितेश चतुर्वेदी और मीडिया प्रभारी तरुण रंजन गुप्ता ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *