प्रतापगढ़ में महेशगंज थाना क्षेत्र में करीब आठ साल पहले एक संदिग्ध मौत के मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपए के इनामी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी मोहम्मद हारुन (57) को सोमवार दोपहर तीन बजे गुजवर के प्राथमिक विद्यालय के पास से प

.

पुलिस के अनुसार, ग्राम गुजवर निवासी मोहम्मद जमील अहमद ने अपने भाई मोहम्मद मुन्ना की संदिग्ध मौत को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

इस मामले में आरोपी मोहम्मद हारुन लंबे समय से फरार था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम बनाई गई थी और पुलिस अधीक्षक ने उस पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार था। कोर्ट ने 31 अक्टूबर 2019 को उसके खिलाफ धारा 82 सीआरपीसी के तहत उद्घोषणा भी जारी की थी। सोमवार को पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।



Source link

अभी अभी की खबरें