Last Updated:

Prayagraj Mega Job Fair 2026: नौकरी की तलाश कर रहे प्रयागराज और आसपास के युवाओं के लिए 30 नवंबर को बड़ा मौका मिलने जा रहा है. नेहरू ग्राम भारती विश्वविद्यालय में लगने वाले मेगा जॉब फेयर में 32 निजी कंपनियां 4800 से अधिक पदों पर भर्ती करेंगी. खास बात यह है कि इसमें हाईस्कूल से लेकर ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट और डिप्लोमा पास युवा भी हिस्सा ले सकेंगे. चयनित अभ्यर्थियों को 13,500 से 35,000 रुपये तक मासिक वेतन पर नौकरी मिल सकती है. जिन युवाओं ने अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है, उन्हें कैंपस में भी पंजीकरण का मौका मिलेगा.

प्रयागराज रोजगार मेला: बैंकिंग से लॉजिस्टिक तक 32 कंपनियों में नौकरी का मौकाZoom

प्रयागराज: नौकरी की तलाश कर रहे प्रयागराज और आसपास के युवाओं के लिए अच्छी खबर है. अब उन्हें रोजगार के लिए दूसरे शहरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे. 30 नवंबर को प्रयागराज के गंगा पार इलाके में स्थित नेहरू ग्राम भारती विश्वविद्यालय में मेगा जॉब फेयर 2026 का आयोजन होने जा रहा है. इसमें निजी क्षेत्र की 32 कंपनियां हिस्सा लेंगी और 4800 से ज्यादा पदों पर युवाओं का चयन करेंगी.

यह रोजगार मेला नेहरू ग्राम भारती मानित विश्वविद्यालय और क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय की ओर से संयुक्त रूप से आयोजित किया जा रहा है. मेला विश्वविद्यालय के सरपतिपुर परिसर में लगेगा. इसमें बैंकिंग, लॉजिस्टिक समेत कई क्षेत्रों की कंपनियां युवाओं को नौकरी का मौका देंगी. खास बात यह है कि हाईस्कूल पास से लेकर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट अभ्यर्थी भी इसमें हिस्सा ले सकेंगे.

कैंपस में भी करा सकेंगे रजिस्ट्रेशन

नेहरू ग्राम भारती मानित विश्वविद्यालय के कुलपति बी.बी. तिवारी ने बताया कि यह प्रयागराज और आसपास के क्षेत्रों के बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छा मौका है. जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है, उन्हें मेगा जॉब फेयर के दिन कैंपस में ही रजिस्ट्रेशन कराने का मौका मिलेगा. मेगा जॉब फेयर के अध्यक्ष डॉ. राजेश कुमार तिवारी के मुताबिक, इसमें हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट और डिप्लोमा धारक अभ्यर्थी हिस्सा ले सकते हैं. इसके अलावा अन्य पात्र युवा भी अपनी योग्यता के अनुसार नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं.

13,500 से 35 हजार रुपये तक मिलेगी सैलरी

जिला सेवायोजन अधिकारी प्रवीण यादव ने बताया कि मेगा जॉब फेयर में 18 से 35 साल तक के अभ्यर्थी हिस्सा ले सकते हैं. चयनित युवाओं को कंपनियों की ओर से हर महीने 13,500 से 35,000 रुपये तक वेतन दिया जाएगा. नौकरी प्रयागराज और आसपास के क्षेत्रों में ही उपलब्ध कराई जाएगी.

अब तक 8 हजार से ज्यादा युवाओं को मिला रोजगार

जिला सेवायोजन अधिकारी के मुताबिक, क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय की ओर से लगातार रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है. इनके जरिए अब तक 8 हजार से ज्यादा बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराया जा चुका है. इसी कड़ी में 30 नवंबर को नेहरू ग्राम भारती विश्वविद्यालय में मेगा जॉब फेयर लगाया जा रहा है.

About the Author

authorimg

Seema Nath

Seema Nath is a digital journalist and content creator with 6 years of experience in journalism, including ground reporting, regional news coverage and feature writing. She currently works as a Content Producer…

और पढ़ें



Source link