कोंच। राह चलते युवती व युवकों के बीच मारपीट हो गई। पहुंची पुलिस सभी को पकड़कर चौकी ले गई। जांच में मामला प्रेम प्रसंग का निकला। पुलिस ने युवकों पर शांति भंग में कार्रवाई की है। पूरी घटना का वीडियो का सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Trending Videos

उरई निवासी एक युवती रविवार की शाम कस्बा निवासी युवक के साथ कोंच पहुंची। इसके बाद वह युवक के साथ नदीगांव रोड पर स्थित एक रेस्टोरेंट में बैठकर कुछ खा रही थी। इसी दौरान एक अन्य युवक भी वहां पहुंच गया और युवती से विवाद करने लगा। इसके बाद तीनों बाहर आ गए और युवती ने उक्त युवक के गाल में एक थप्पड़ जड़ दिया। गुस्साए युवक ने भी युवती से मारपीट कर दी। इससे दोनों युवक व युवती में मारपीट होने लगी। इससे वहां तमाशबीनों की भीड़ जमा हो गई।
युवती ने पुलिस को सूचना कर बुला लिया। पुलिस सभी को पकड़कर चौकी ले गई। जांच में पता चला कि मामला प्रेम प्रसंग का है। युवती पहले थप्पड़ मारने वाले युवक से प्रेम करती थी। बाद में वह दूसरे युवक से प्रेम करने लगी। रविवार को वह कोंच पहुंची तो पहले युवक को पता चल गया और दोनों के बीच विवाद हो गया। सीओ परमेश्वर प्रसाद का कहना है कि युवकों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।