संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Sun, 13 Apr 2025 12:19 AM IST

Trending Videos
खबर वहीं जो सत्य हो©
{“_id”:”67fab5c71bfd45fe5c08ffd4″,”slug”:”a-woman-crossing-the-track-was-hit-by-a-train-and-died-orai-news-c-224-1-ori1001-127980-2025-04-13″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: ट्रैक पार कर रही महिला की ट्रेन की चपेट में आकर मौत”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Sun, 13 Apr 2025 12:19 AM IST

कालपी। रेलवे ट्रैक पार कर कूड़ा फेंकने जा रही महिला ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे अस्पताल ले गए। वहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। कोतवाली क्षेत्र के छौंक गांव निवासी जय देवी (60) शनिवार को घर में अकेली थीं। घर में साफ-सफाई करने के बाद निकला कूड़ा फेंकने के लिए वह रेलवे ट्रैक पार कर रहीं थी। तभी अचानक ट्रेन आ गई और महिला चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया। जहां गंभीर हालत पर उसे मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। पुत्र भद्दे ने बताया कि घर के सभी लोग खेत पर गेहूं की कटाई करने गए थे। उनका मकान रेलवे लाइन के किनारे बना है। पार करते समय मां ट्रेन की चपेट में आ गईं।