A young man crossing the road was crushed to death by a truck



कालपी। कोतवाली क्षेत्र के दुर्गा मंदिर के पास एक 35 वर्षीय युवक शनिवार की देर रात सर्विस लेने की तरफ से आया और हाईवे पार करने लगा। तभी झांसी की ओर से आ रहे ट्रक ने उसे कुचल दिया। पहुंची कोतवाली पुलिस ने उसकी शिनाख्त कराने की कोशिश की। उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। कोतवाल परमहंस तिवारी ने बताया कि ट्रक का पहिया चेहरे पर चढ़ जाने से उसकी पहचान कराना संभव नहीं हो सकी। इसके साथ भी मृतक के पास ऐसा कोई कागजात भी नहीं मिला है। इससे उसकी पहचान हो सके। शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। (संवाद)

loader

Trending Videos



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *