
सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला
खबर वहीं जो सत्य हो©
{“_id”:”6ad50ba3154d081f7b0e611c”,”slug”:”kanpur-vehicles-will-not-be-able-to-head-towards-parade-due-to-ramlila-and-dussehra-fair-2026-10-18″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”कानपुर: रामलीला और दशहरा मेला के चलते परेड की ओर नहीं जा सकेंगे वाहन, डायवर्जन लागू”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला
परेड में रामलीला और दशहरा मेला के आयोजन के चलते होने वाली भीड़ को देखते हुए यातायात विभाग ने डायवर्जन लागू किया है। मंगलवार शाम पांच बजे से लालइमली चौराहे से कोई भी वाहन कारसेट परेड की तरफ नही जा सकेंगे। ये वाहन लालइमली चौराहा से सिल्वर्टन तिराहा से होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे। वहीं, एमजी कॉलेज चौराहा से कोई भी वाहन कारसेट व नवीन मार्केट की तरफ नहीं जा सकेंगे। ये वाहन सिल्वर्टन तिराहा, ग्रीन पार्क चौराहा होते हुए अपने गंतव्य जा सकेंगे। बडा चौराहा से आने वाले वाहन परेड की तरफ न जाकर, मेस्टन रोड, मूलगंज चौराहा होते हुए जाएंगे।
चेतना चौराहा से आने वाले वाहन व्यायामशाला, मेघदूत तिराहा होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे। मेघदूत तिराहा से वाहन वीआईपी रोड सरसैया घाट होते हुए जाएंगे। यतीमखाना चौराहा से वाहन लालइमली चौराहा से अपने गंतव्य को जा सकेंगे। म्योरमील की तरफ से कोई भी वाहन कारसेट की तरफ नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन एमजी कॉलेज चौराहा या भार्गव हॉस्पिटल होते हुए जा सकेंगे। लैंडमार्क तिराहे से कोई भी वाहन परेड की तरफ नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन बड़ा चौराहा होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
गिलिस बाजार चौराहा/कोतवाली से कोई भी वाहन परेड की तरफ नहीं जा सकेगा। ऐसे वाहन बड़ा चौराहा या मूलगंज चौराहा होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे। मूलगंज चौराहे से कोई भी वाहन सद्भावना चौराहा की तरफ नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन बड़ा चौराहा होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।