
पीएम सूर्य
– फोटो : social media
विस्तार
खबर वहीं जो सत्य हो©
{“_id”:”6ad6f253ade7c3d2df0701ad”,”slug”:”836-solar-consumers-in-agra-face-subsidy-delays-as-vendors-fail-to-upload-installation-data-2026-10-20″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”यूपी: सोलर पैनल के लिए पैसा दिया, फिर भी सब्सिडी पर संकट! 836 उपभोक्ताओं का रिकॉर्ड पोर्टल से गायब”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

पीएम सूर्य
– फोटो : social media
पीएम सूर्य घर योजना के तहत सोलर वेंडरों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। जिले में कुल 836 उपभोक्ता ऐसे हैं जिनसे वेंडरों ने भुगतान तो ले लिया है, लेकिन 16 अक्तूबर तक यूपीनेडा पोर्टल पर उनके सोलर पैनल इंस्टॉलेशन का ब्योरा अपलोड नहीं किया है।
यूपी नेडा की ओर से जारी सूची में 200 से अधिक वेंडर कंपनियों के नाम शामिल हैं। नेडा के परियोजना प्रबंधक प्रेमचन्द के अनुसार सर्वाधिक 33 मामले सिक्योर हिंद-पे के लंबित हैं। इसके बाद ए-2-जेड सॉल्यूशंस 23, पीपी सोलर 19 और न्यू एग्री जंक्शन के 18 मामले लंबित हैं। वहीं, हंगुरु ऊर्जा इन्फ्रा, जेपी एंटरप्राइजेज, जिपसन पावर और यशस्वी एंटरप्राइजेज के भी 17-17 ग्राहकों का इंस्टॉलेशन डाटा पोर्टल पर लंबित है।
यूपी नेडा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी डिफॉल्टर वेंडरों को तत्काल कार्रवाई करने और पोर्टल पर डाटा दर्ज करने के सख्त निर्देश दिए हैं। समय पर इंस्टॉलेशन अपलोड न होने से इन उपभोक्ताओं की सब्सिडी प्रक्रिया बाधित हो सकती है।