माधौगढ़। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गढ़ा निवासी वीरपाल दोहरे (35) अपनी पत्नी और बच्चों के साथ करीब दो माह पहले रोजगार के सिलसिले में अहमदाबाद चले गए थे। उन्होंने अपनी वृद्ध मां वीर कुंअर को रामपुरा थाना क्षेत्र के उदोतपुरा स्थित ननिहाल में छोड़ दिया था। वीरपाल अहमदाबाद में पानी-पूड़ी का व्यवसाय करते हैं। उनका 18 वर्षीय पुत्र पल्लू दोहरे दो दिन पहले ही अहमदाबाद से गांव लौटा था। शुक्रवार रात पल्लू ने कमरे के अंदर पंखे में साफी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। शनिवार सुबह काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दरवाजा तोड़कर युवक को फंदे से नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। संवाद




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *