कुठौंद। थाना क्षेत्र के सिहारी-चैलापुर स्थित जय मां कोल्ड स्टोरेज में चोरों ने धावा बोलकर 250 केवीए ट्रांसफार्मर का कॉपर वायर और 35 केवीए जनरेटर की 24 वोल्ट बैटरी चोरी कर ली। वारदात से पहले चोरों ने सीसीटीवी कैमरों की लाइन काट दी, जिससे उनकी गतिविधियां रिकॉर्ड नहीं हो सकीं। पुलिस ने संचालक की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


कोल्ड स्टोरेज संचालक नरेंद्र सिंह भदौरिया ने पुलिस को बताया कि 31 जुलाई की रात करीब 11:30 बजे चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। घटना के समय सुरक्षा गार्ड ड्यूटी पर था, लेकिन उसके सो जाने का फायदा उठाकर चोर परिसर में घुस गए और सामान चोरी कर ले गए।

संचालक ने बताया कि कोल्ड स्टोरेज में किसानों का आलू भंडारित है। ट्रांसफार्मर और जनरेटर की बैटरी चोरी होने से संस्थान का संचालन प्रभावित होने की आशंका है। थाना प्रभारी जगदंबा प्रसाद द्विवेदी ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। (संवाद)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *