{“_id”:”6aea18996a6c864666064995″,”slug”:”diwali-2026-retail-firecracker-markets-to-be-set-up-at-39-locations-in-kanpur-2026-11-03″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”दिवाली 2026: कानपुर में 39 स्थानों पर सजेगा फुटकर पटाखा बाजार, बिठूर में थोक; पुख्ता सुरक्षा इंतजाम”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

सिंहपुर स्थित पटाखा बाजार में खरीदारी करते ग्राहक
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिवाली के लिए थोक पटाखों का बाजार बिठूर में सज गया है। वहीं, फुटकर बाजार के लिए 39 स्थानों को चिह्नित किया गया है। यहां 6 तारीख से दुकानें लग जाएंगी। इस बार पर्याप्त स्थान मिलने के कारण थोक पटाखों की दुकानों की संख्या 31 से बढ़कर 79 हो गई है। वहीं, फुटकर की दुकानों में भी 30 फीसदी बढ़ोतरी की संभावना है। पिछली बार फुटकर की 700 दुकानें लगी थीं। इस बार लाइसेंस के 1000 आवेदन आ चुके हैं।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा ने बताया कि फुटकर बाजारों में 40 से अधिक दमकलें और 50 से अधिक बुलेट बाइक तैनात की जाएंगी जबकि 225 दमकल जवानों के अलावा क्विक रिस्पांस टीम की तैनाती की जाएगी। फुटकर पटाखों के बाजार 6,7,8 व 9 नवंबर तक लगने की संभावना है। अपर पुलिस आयुक्त संकल्प शर्मा ने बताया कि सिंहपुर में इस बार दो मैदान में थोक बाजार लगा है। इससे पहले एक ही मैदान पर लगता था। इससे थोक की दुकानों की संख्या भी बढ़ गई है।

