Agra College Students Protest Over Stalled Re-Exam Forms, Fear Missing Exams

आगरा कॉलेज के छात्रों का प्रदर्शन
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में परीक्षा संबंधी समस्याओं से विद्यार्थियों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सोमवार को आगरा कॉलेज के बीए, बीएससी और बीकॉम के छात्र-छात्राओं ने री-एग्जाम फॉर्म का पोर्टल नहीं खुलने पर विश्वविद्यालय में प्रदर्शन किया।


विद्यार्थी आकाश ने बताया कि प्रथम और तृतीय सेमेस्टर में दो बार री-एग्जाम देने के बाद भी उनका परिणाम स्पष्ट नहीं हुआ है। अब तीसरी बार परीक्षा देने के लिए आवेदन करना चाहते हैं, लेकिन विश्वविद्यालय का पोर्टल नहीं खुल रहा है। वर्ष 2022, 2023 और 2024 के री-एग्जाम फॉर्म भरने के लिए वे कई दिनों से विश्वविद्यालय के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही।

पोर्टल नहीं खुलने और आवेदन नहीं कर पाने के कारण उनकी परीक्षा छूट सकती है। इसी समस्या को लेकर सोमवार को उन्हें प्रदर्शन करना पड़ा। एनएसयूआई के प्रदेश सचिव आशीष प्रिंस ने विद्यार्थियों की समस्या परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओम प्रकाश के सामने रखी और री-एग्जाम फॉर्म भरने का अवसर देने की मांग की। इस दौरान रोहित पुष्पा, दीपांशी, संदीप, भानवी गोयल, प्रशांत, महक आदि मौजूद रहे।

परीक्षा नियंत्रक विवि डॉ. ओम प्रकाश ने बताया कि समस्या के समाधान के लिए कमेटी गठित की है। दिवाली के बाद री-एग्जाम फॉर्म भरने के लिए पोर्टल खुलवा दिया जाएगा।



Source link

अभी अभी की खबरें