भरथना। भरथना-साम्हो रेलवे स्टेशन के मध्य डाउन रेल लाइन पर रविवार रात चेन पुलिंग होने से दिल्ली से कानपुर की ओर जा रही 20802 मगध एक्सप्रेस ट्रेन करीब पांच मिनट तक खड़ी रही। बताया गया कि रात करीब 2:30 बजे पोल संख्या 1135/4 के पास ट्रेन अचानक रुक गई।


आशंका जताई गई कि ट्रेन में सवार किसी अज्ञात यात्री ने चेन पुलिंग कर दी और ट्रेन रुकते ही बोगी से उतरकर मौके से चला गया। ट्रेन रुकने की सूचना पर ऑन ड्यूटी रेल सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे और आवश्यक जांच-पड़ताल की। करीब पांच मिनट बाद ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। (संवाद)



Source link

अभी अभी की खबरें