माधौगढ़। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से 17 वर्षीय किशोरी को शादी का झांसा देकर बहलाकर ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता ने गांव के ही एक युवक के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

loader

जानकारी के अनुसार घटना उस समय हुई जब परिवार के अन्य सदस्य किसी जरूरी काम से घर से बाहर गए हुए थे। कुछ देर बाद जब परिजन लौटे तो किशोरी घर पर नहीं मिली। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर बेटी को अपने साथ ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की।

कोतवाली प्रभारी अभिलाष मिश्रा ने बताया कि पिता की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। युवती और आरोपी युवक की तलाश के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही दोनों को बरामद कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *