किले के दीदार के लिए लगातार पर्यटक पहुंच रहे हैं। ऐसे में एक जून से 10 सितंबर तक लगभग 1.42 लाख देशी-विदेशी पर्यटकों ने झांसी के किले का दीदार किया। इनमें 52 विदेशी पर्यटक शामिल हैं। वहीं, अब आगामी समय में यह आंकड़ा और बढ़ने की उम्मीद है।

अवर संरक्षण सहायक रविकांत रस्तोगी ने बताया कि जून में 48,989 भारतीय एवं 13 विदेशी पर्यटक, जुलाई में 37,218 भारतीय एवं 11 विदेशी, अगस्त में 46,780 देशी व 28 विदेशी पर्यटकों ने किले का भ्रमण किया। इस माह के दस दिनों में 9,565 देशी व तीन विदेशी पर्यटकों ने किला देखा। इसी तरह एक जून से 10 सितंबर तक 10,098 भारतीय एवं नौ विदेशी पर्यटकों ने वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई के रानी महल का भ्रमण किया। उन्होंने बताया कि किला व रानी महल देखने के लिए आने वाले देशी व विदेशी पर्यटकों की संख्या अक्तूबर, नवंबर, दिसंबर के महीने में और बढ़ जाती है।

लाइट एंड साउंड कार्यक्रम देखने तीन महीने में 1,856 पर्यटक आए

रानी लक्ष्मीबाई के जन्म से लेकर बलिदान तक की वीरगाथा पर आधारित किले में चलने वाले लाइट एंड साउंड कार्यक्रम को देखने के लिए एक जून से 10 सितंबर तक कुल 1,856 देशी व विदेशी पर्यटक आए। झांसी स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी राहुल कुमार यादव ने बताया कि किले में पहला लाइट एंड साउंड कार्यक्रम शाम 7:30 बजे से रात्रि 8:15 बजे एवं दूसरा शो इसके बाद दिखाया जाता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें