झांसी। रॉयल सिटी के पास विपरीत दिशा से आ रहे वाहन की टक्कर से दो लोग घायल हो गए। इसकी रिपोर्ट सीपरी बाजार थाने में दर्ज कराई गई है
आवास विकास निवासी अभिषेक सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके पिता हरीश कुमार पांच अगस्त की रात 8.10 मोटर साईकिल से रायल सिटी की तरफ जा रहे थे। रास्ते मे बिहारी चौराहे पर विपरित दिशा से वाहन चालक ने लापरवाही से ओवरटेक करते समय मोटर साईकिल में टक्कर मार दी जिसमें पिता और पीछे बैठे सूरजभान वंसकार गिरकर घायल ही गए। मोटर साइकिल भी छतीग्रस्त हो गई है । दोनो का इलाज मेडिकल कालेज में चल रहा है। ब्यूरो
