
फिल्म अभिनेत्री ममता कुलकर्णी किन्रर अखाड़े में आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी के साथ।
– फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
महाकुंभ मेले में अब जानी मानी फिल्म अभिनेत्री ममता कुलकर्णी की एंट्री हो गई है। ममता गृहस्थ जीवन से संन्यास लेकर अब संतों का जीवन व्यतीत करेंगी। उन्हें महामंडलेश्वर बनाया जाएगा। शुक्रवार को ममता कुलकर्मी भगवा वस्त्र धारण कर महाकुंभ के सेक्टर नंबर 16 में स्थित किन्नर अखाड़े के शिविर में पहुंचीं। यहां पर उनका पट्टाभिषेक किया जाएगा। ममता कुलकर्णी के आने की सूचना पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई।
Trending Videos

