इटावा। अपर निदेशक पशुपालन ग्रेट-2 पशु पालन विभाग कानपुर मंडल के डॉ. विजयवीर चंद्रयाल ने भदावरी भैंस एवं जमुनापारी प्रजनन प्रक्षेत्र में संरक्षित 110 बकरियों में 42 के मरने के मामले में अमर उजाला खबरों का संज्ञान लिया है। उन्होंने इस मामले में सीवीओ व संयुक्त निदेशक से स्पष्टीकरण मांगा है। इसमें उन्हें सात दिनों में जवाब देने को कहा गया है। साथ ही पशुपालकों से बकरी खरीद में हुई धन उगाही के मामले में चकरनगर व बढ़पुरा के डॉक्टरों की जांच करवाने के लिए कमेटी बनाने के आदेश दिए हैं।


अमर उजाला ने छह जुलाई के अंक में 77 लाख की जमुनापारी बकरियां संक्रमित, 30 दिन में 42 की मौत व सात जुलाई को जमुनापारी बकरी खरीद में 22 लाख का खेल शीर्षक से खबरें प्रकाशित की थीं। अपर निदेशक पशुपालन ग्रेट-2 पशु पालन विभाग कानपुर मंडल के डॉ. विजयवीर चंद्रयाल ने अमर उजाला की इन खबरों का संज्ञान लिया है। उन्होंने इस मामले में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. धर्मेंद्र सिंह व भदावरी भैंस एवं जमुनापारी प्रजनन प्रक्षेत्र के सहायक निदेशक डॉ. धर्मेंद्र कुमार मिश्रा से जवाब तलब किया है। उन्होंने इन अफसरों से सात दिनों में जवाब देने के आदेश दिए हैं। साथ ही बकरी खरीद में पशुपालकों से हुई जमुनापारी खरीद में हुए गोलमाल पर सीवीओ से चकरनगर के पशु चिकित्सक डॉ. अशोक व बढ़पुरा के पशु चिकित्सक डॉ. संजीव शर्मा की जांच करवाने के लिए डिप्टी सीवीओ स्तर के अधिकारियों को नामित करने के आदेश दिए हैं। सीवीओ डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि भदावरी भैंस एवं जमुनापारी प्रजनन प्रक्षेत्र में बकरियों की हुई मौत की जानकारी है। इसमें भारतीय पशु चिकित्सा संस्थान इज्जतनगर, बरेली की रिपोर्ट आ गई है। इसमें बकरियों में माइक्रोप्लाजा बीमारी के लक्षण होने की पुष्टि हुई है। उसी के आधार पर बकरियों का इलाज किया जा रहा था लेकिन संक्रमित बकरियों को दवा फायदा नहीं की। वहीं, पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विशेष मथुरा की रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है। उसकी रिपोर्ट आने के बाद अच्छे डॉक्टरों की टीम ने संक्रमित बकरियाें का इलाज करवाया जाएगा। साथ ही उन्होंने बताया कि बकरी खरीद में हुई गड़बड़ी की उच्चाधिकारियों के आदेश पर कमेटी बनाकर जांच करवाई जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *