
Trending Videos
खबर वहीं जो सत्य हो©
{“_id”:”680e96e48e21cb993b04c4a7″,”slug”:”additional-personnel-sent-along-with-fire-tenders-60-incidents-have-been-reported-so-far-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-542921-2025-04-28″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jhansi News: फायर टेंडर के साथ भेजे गए अतिरिक्त कर्मी, अब तक सामने आ चुकीं 60 घटनाएं”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

झांसी। भीषण गर्मी में आग लगने बढ़ती घटनाओं को देखते हुए फायर ब्रिगेड की ओर से एडवाइजरी जारी की गई है। आग से निपटने के लिए दमकल विभाग ने अतिरिक्त इंतजाम भी किए हैं। ग्रामीण इलाकों में फायर टेंडर के साथ अतिरिक्त दमकलकर्मी भेजे गए हैं।महानगर में ही पिछले एक माह के दौरान रेलवे अस्पताल के ओटी समेत जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड में आग लग चुकी। ग्रामीण इलाकों में भी खेत में आग लगने से किसानों को नुकसान हो रहा है। पिछले एक माह के दौरान जनपद में आग लगने की 60 से अधिक छोटी-बड़ी घटनाएं सामने आ चुकी हैं। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राज किशोर राय के मुताबिक समय पर आग में काबू पाकर नुकसान कम किया जा सकता है। ब्यूरो