Questions on Road Safety Accidents deaths and injuries on rise in Lucknow

लखनऊ में बढ़े सड़क हादसे।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी लखनऊ में शनिवार को मंडलायुक्त कार्यालय में हुई मंडलीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में आंकड़ों की समीक्षा की गई। मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने हादसों पर चिंता जताते हुए अधिकारियों को सड़क सुरक्षा के उपाय प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए। लखनऊ संभाग में लखनऊ के अलावा उन्नाव, रायबरेली, सीतापुर, लखीमपुर खीरी और हरदोई जिले शामिल हैं।


लखनऊ में हादसे और मौत दोनों बढ़े

जनवरी-अगस्त 2025 की तुलना में 2026 में लखनऊ में हादसे 1,130 से बढ़कर 1,264 हो गए। मृतकों की संख्या 432 से बढ़कर 478 और घायलों की संख्या 801 से बढ़कर 1011 हो गई। वहीं, संभाग में कुल हादसे 4,437 से घटकर 4,400 हुए, लेकिन मृतकों की संख्या 2,359 से बढ़कर 2,396 हो गई।

जिलेवार सड़क हादसों की स्थिति

 












































































जिला हादसे 2025 हादसे 2026 मृतक 2025 मृतक 2026 घायल 2025 घायल 2026
लखनऊ 1130 1264 432 478 801 1011
उन्नाव 704 674 – – – –
रायबरेली 573 494 311 302 434 384
सीतापुर 665 658 406 432 541 452
लखीमपुर खीरी 525 574 309 347 307 309
हरदोई 840 736 481 423 602 541
संभाग 4437 4400 2359 2396 3242 3304 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें