{“_id”:”678ea211db50896990071fca”,”slug”:”additional-police-commissioner-dr-s-chanappa-warned-operator-of-kashi-chaat-bhandar-to-file-an-fir-2025-01-21″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Varanasi: काशी चाट भंडार के संचालक को अपर पुलिस आयुक्त की चेतावनी, सड़क घेर कर लोग खड़े दिखे तो कराएंगे FIR”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
गोदौलिया के काशी चाट भंडार के संचालक को अपर पुलिस आयुक्त ने दी हिदायत – फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी जिले में गिरजाघर से गोदौलिया मार्ग की बायीं लेन पर सोमवार की देर शाम काशी चाट भंडार के सामने सड़क पर लोगों के खड़े होने के कारण आवागमन व्यवस्था बाधित थी। इसे लेकर अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. एस चनप्पा ने दुकान के संचालक को बुलाकर जमकर फटकार लगाई। कहा कि दोबारा दुकान के सामने सड़क पर आपके ग्राहकों के कारण आवागमन बाधित हुआ तो दशाश्वमेध थाने में मुकदमा दर्ज कराएंगे।
Trending Videos
रोजाना शाम से रात तक रहता है जाम
काशी चाट भंडार के कारण रोजाना शाम से रात तक गिरजाघर से गोदौलिया मार्ग की बायीं लेन पर जाम सरीखा नजारा रहता है। काशी जोन के पुलिस अफसरों और कर्मियों के साथ अपर पुलिस आयुक्त पैदल गश्त पर निकले थे। सड़क पर आवागमन व्यवस्था बाधित देख कर वह काशी चाट भंडार के संचालक पर भड़क गए।
उन्होंने कहा कि दुकान के संचालन का मतलब यह नहीं है कि पूरी सड़क जाम कर दें। ग्राहकों के बैठने और वाहन खड़े होने की उचित व्यवस्था करना आपकी जिम्मेदारी है। ग्राहक सड़क पर खड़े होकर आवागमन में किसी भी सूरत में बाधक न बनें। सड़क आमजन के चलने के लिए है।
अपर पुलिस आयुक्त ने थानाध्यक्ष दशाश्वमेध को हिदायत दी है कि 48 घंटे बाद काशी चाट भंडार के सामने की सड़क पर जाम सरीखा नजारा दिखे तो दुकानदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर रिपोर्ट भेजें।