{“_id”:”68464fef1c1860b77e05344c”,”slug”:”advocate-shot-dead-while-irrigating-his-field-in-sultanpur-2025-06-09″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Sultanpur: खेत की सिंचाई कर रहे अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या, घटना से ग्रामीणों में आक्रोश; पुलिस कर रही जांच”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
सुल्तानपुर में खेत की सिंचाई कर रहे अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
anuj crime – फोटो : iStock
विस्तार
यूपी के सुल्तानपुर में रविवार की रात एक अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात उस समय हुई जब वह खेत की सिंचाई कर रहे थे। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। खबर फैली तो मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।
Trending Videos
घटना अखंड नगर थाना क्षेत्र के मरूई किशुनदासपुर गांव की है। गांव निवासी महेंद्र कुमार मौर्य की हत्या हुई है। अभी कुछ दिन पहले ही इसी गांव में दो किसानों की हत्या कर दी गई थी। लगातार हो रही घटनाओं और पुलिस की निष्क्रियता से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। कोतवाल अमहेंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।