{“_id”:”681a5eaacf9b28d2980a640f”,”slug”:”after-police-pressure-the-doctors-wife-opened-the-bathroom-door-mathura-news-c-369-1-mt11002-129169-2025-05-07″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”यूपी पुलिस भर्ती: मेडिकल सर्टिफिकेट के नाम पर रिश्वत, डॉक्टर के गिरफ्तार होते ही…पत्नी ने मिटा दिए सबूत”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
यूपी पुलिस भर्ती में मेडिकल सर्टिफिकेट के नाम पर मोटी कमाई करने वाली चिकित्सक की पत्नी भी शातिर निकली। पुलिस ने जैसे ही पति को गिरफ्तार किया, तो उसने बाथरूम में जाकर सारे सबूत जला दिए।
डॉक्टर – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos
विस्तार
मथुरा में रिश्वतखोरी के आरोप में चिकित्सक और उसके दो साथियों की गिरफ्तारी की जानकारी जैसे ही हॉस्पीटल में बैठी पत्नी डॉ. शिवानी प्रभाकर को लगी, वह तुरंत ही अस्पताल के ऊपर बने अपने आवास में चली गईं। यहां डॉ. शिवानी ने एक कमरे से रखे कागजात निकाले और कागजातों को लेकर सीधे बाथरूम में घुस गईं। यहां उन्होंने सभी कागजातों को आग लगा दी और इसके बाद अवशेषों पर पानी डालकर उसे नाली में बहा दिया। पुलिस ने जब दरवाजा खोलने के लिए बोला तो काफी देर तक चिकित्सक की पत्नी ने दरवाजा नहीं खोला।