आगरा के थाना हरिपर्वत के मंडी सईद खां में सेवानिवृत्त स्क्वाड्रन लीडर के घर में तीन बार चोरी की घटना हुई। आरोप है कि दो लोग खिड़कियां, ट्यूबलाइट और साइकिल चोरी कर ले गए। मामले में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


मंडी सईद खां निवासी 92 वर्षीय आरके कश्यप ने बताया कि वह वायु सेना से सेवानिवृत्त हैं। काफी दिन से बीमार चल रहे हैं। उनके घर के बाहर फील्ड से तीन लोहे और एक कांच की खिड़कियां तोड़कर चोरी कर ली गई थी। चोरी का समय प्राप्त न होने के कारण सीसीटीवी कैमरा से फुटेज भी नहीं निकल सके। 23 मई को घर की सीढ़ियों में चेन से बांधकर रखी गई साइकिल भी चोरी कर ली गई।

इस मामले की शिकायत पुलिस से की। सीसीटीवी कैमरे में दो लोग नजर आए। दोनों लोग घर की छत पर जबरन किराए पर रह रहे हैं। 1 जून को पोर्च में लगी ट्यूबलाइट को भी चोरी कर लिया गया। मामले में पीड़ित ने कमल और पवन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें