सिरसा कलार। थाना क्षेत्र के दमरास गांव में सोमवार सुबह खेत में चारा काट रही महिला को सांप ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे तत्काल जिला मेडिकल कॉलेज उरई लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


थाना क्षेत्र के दमरास गांव निवासी राजकुमार कुशवाहा की पत्नी गुड्डी कुशवाहा (48) सुबह करीब नौ बजे बाजरे के खेत में चारा काट रही थी। इसी दौरान मेड़ पर बैठे सांप ने उसे डस लिया। महिला के शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोगों ने परिजनों को सूचना दी। पति राजकुमार व अन्य परिजन उसे निजी वाहन से जिला मेडिकल कॉलेज उरई लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने उपचार शुरू किया, लेकिन कुछ देर बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

गुड्डी के दो पुत्र हैं। परिजनों के मुताबिक, उसका बड़ा बेटा अभिषेक सेना में तैनात है और दो दिन पहले ही छुट्टी पूरी होने के बाद ड्यूटी पर लौटा था। मां की मौत की खबर मिलने के बाद परिवार में मातम छा गया। थाना प्रभारी वरुण प्रताप सिंह का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर वजह स्पष्ट होगी। (संवाद)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *