झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय (बीयू) के कृषि विज्ञान संस्थान ने सोमवार को ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव कार्यक्रम के तहत कोछाभांवर में किसान गोष्ठी की। इसमें एक सौ से अधिक किसानों ने भाग लिया।


संस्थान समन्वयक डॉ. संतोष पांडेय ने किसानों को उन्नत बीजों के चयन, बीज उपचार की वैज्ञानिक विधियां बताईं। को-ऑर्डिनेटर डॉ. सत्यवीर सिंह सोलंकी ने मृदा विज्ञान एवं मृदा परीक्षण का महत्व बताया। को-कॉर्डिनेटर डॉ. शहनाशी हाशमी और प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. महजबी हाशमी ने पादप रोग प्रबंधन के बारे में बताया। प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. अनुराधा झा ने मिश्रित खेती की जानकारी दी। इस दौरान अनिदुआ बानो, डॉ. अवनीश दुबे, डॉ. मनीष कुमार,डॉ. हरपाल सिंह, डॉ. आस्था गुप्ता आदि मौजूद रहे। ब्यूरो



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *