बरेली के अलीगंज थाना क्षेत्र के बिहारीपुर गांव में मंगलवार रात एक सनसनीखेज वारदात हुई। यहां ससुराल आए 50 वर्षीय रामरतन की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि हमलावर रामरतन के साले रघुवीर पाल को मारने आए थे, लेकिन गलती से रामरतन को निशाना बनाया। घटना के वक्त रघुवीर अपने खेत पर गए हुए थे। उनकी जगह तख्त पर रामरतन सो रहे थे।


मृतक रामरतन बदायूं के पीरबट्ट गांव के निवासी थे। वह मंगलवार को अपने बहनोई रघुवीर पाल के घर कनागत कार्यक्रम में आए थे। रघुवीर पाल ने पुलिस को बताया कि गांव के हरपाल, मुकुट, नन्हे और लाखन शराब पीकर गाली-गलौज कर रहे थे। रघुवीर ने उन्हें ऐसा करने से रोका था, जिससे आरोपी नाराज हो गए। रघुवीर अपने खेत पर चले गए थे। 

यह भी पढ़ें- बदायूं: कमरे की चौखट पर फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, देवरानी और सास पर पिटाई करने का आरोप

कुल्हाड़ी से किए कई वार 

उनकी जगह रामरतन बैठक में तख्त पर सो गए। रात करीब दस बजे आरोपियों ने सो रहे रामरतन के सिर पर कुल्हाड़ी से कई वार किए। रामरतन के चिल्लाने पर रघुवीर की पत्नी आरती पाल और चचेरे भाई भोगेंद्रपाल बाहर आए। आरोपियों ने रामरतन को मरा समझकर वहां से भाग गए। घायल रामरतन को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में उनकी मृत्यु हो गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *