डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में सेल्फ फाइनेंस कॉलेज एसोसिएशन ने शनिवार को प्रदर्शन किया। परीक्षा नियंत्रक, कुलसचिव और वित्त अधिकारी कार्यालय पर ताले लगा दिए। पदाधिकारियों ने परीक्षा तिथियों में बदलाव, जून में परीक्षाएं कराए जाने, शुल्क बढ़ोतरी और विषय संबद्धता पर लगाए जुर्माने का विरोध किया।

मीडिया प्रभारी बृजेश शर्मा ने बताया कि कुछ दिन पूर्व परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन सौंपा था, जिसमें परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ाने सहित कई मांगें रखी गई थीं। अब तक कोई निर्णय नहीं लिया। परीक्षा फॉर्म की तिथि समाप्त होने के बाद विलंब शुल्क लागू कर दिया गया। अध्यक्ष कृपाल सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय छात्रहित में कार्य करने के बजाय हठधर्मिता पर चल रहा है, जिससे छात्रों और महाविद्यालय संचालकों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। 

कुलसचिव अजय मिश्रा ने कुलपति से वार्ता कर समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। इस मौके पर महामंत्री राजीव सिंह, हरेंद्र सिकरवार, प्रमोद कुमार, श्याम चौधरी, मानवेंद्र सिंह, विपिन राज सिंह, मुकेश शर्मा, मदन मोहन शर्मा आदि मौजूद रहे। 

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *