आगरा के थाना खंदाैली के सराय राय रुपा मलूपुर में डाॅ. भीमराव आंबेडकर की जयंती मना रहे लोगों से अभद्रता का मामला सामने आया है। एक व्यक्ति की पिटाई भी की गई। पुलिस ने आठ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई गई है।
अमित ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने कहा कि 14 अप्रैल की शाम 7 बजे डाॅ. आंबेडकर जयंती मना रहे थे। किसी तरह का गाना नहीं बजा रहे थे। अपने प्लाॅट में कुर्सी पर बाबा साहब की फोटो रखी थी। गांव के ही करतार, कान्हा, रोहित, शिवम, मनीष, लल्लू, श्रीनिवास और अमरपाल ने आकर अभद्रता की। लोगों के समझाने पर चले गए।
अगले दिन 15 अप्रैल की सुबह 6:30 बजे सभी दोबारा आए। प्लाॅट में सो रहे अमित के चचेरे भाई संदीप की पिटाई की। पत्थर भी फेंके। एसीपी एत्मादपुर देवेश सिंह ने बताया कि मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम लगी है।
