आगरा। खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश की ओर से 41वीं अखिल भारतीय इनामी इंदिरा मैराथन और हाफ मैराथन का आयोजन 19 नवंबर को प्रयागराज में किया जाएगा। प्रतियोगिता में देश-विदेश के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय धावक हिस्सा लेंगे। दौड़ ऐतिहासिक आनंद भवन से सुबह छह बजे शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में संपन्न होगी।
प्रतियोगिता में पुरुष और महिला वर्ग के लिए अलग-अलग पुरस्कार निर्धारित किए गए हैं। 42.195 किलोमीटर की पूर्ण मैराथन में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले धावक को दो लाख, द्वितीय को एक लाख और तृतीय को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा 10-10 हजार रुपये के 11 सांत्वना पुरस्कार भी मिलेंगे।
वहीं, 21.097 किलोमीटर की हाफ मैराथन में प्रथम पुरस्कार 51 हजार, द्वितीय 21 हजार और तृतीय 11 हजार रुपये रखा गया है। इस वर्ग में पांच हजार 100 रुपये के तीन सांत्वना पुरस्कार दिए जाएंगे। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आगरा मंडल संजय शर्मा के अनुसार, प्रतियोगिता में शामिल होने के इच्छुक धावक 17 नवंबर तक अपनी प्रविष्टि भेज सकते हैं। इसके लिए क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी, मदन मोहन मालवीय स्टेडियम, कंपनीबाग, प्रयागराज के कार्यालय में आवेदन किया जा सकता है। इसके अलावा indiramarathon.co.in वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण और indiramarathononprayagraj

