The small iron bridge had been broken for a year; villagers pooled funds to get it repaired.

एक साल से टूटी पड़ी थी लोहे की पुलिया, ग्रामीणों ने चंदा जुटाकर कराई मरम्मत



पिनाहट। चंबल प्रथम पंप हाउस के पास नहर के ऊपर बनी लोहे की पुलिया करीब एक वर्ष से टूटी पड़ी थी। पुलिया क्षतिग्रस्त होने के कारण ग्रामीणों के आवागमन में परेशानी हो रही थी। वहीं, कई बार जानवर भी पुलिया में फंसकर घायल हो चुके थे। ग्रामीणों ने पुलिया की मरम्मत के लिए कई बार नहर विभाग के अधिकारियों से शिकायत की लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। इसके बाद कस्बे के ग्रामीणों ने आपस में चंदा एकत्रित किया और अपने खर्चे पर लोहे की पुलिया की मरम्मत कराकर उसे आवागमन के लिए दुरुस्त बनाया।




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *