आगरा। थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के शाहदरा में कैंसर पीड़ित महिला की मौत के बाद सोमवार रात ससुराल में जमकर बवाल व पथराव हुआ। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

शाहदरा निवासी धर्मवीर की पत्नी मधु देवी का पिछले एक साल से एसएन मेडिकल कॉलेज में कैंसर का उपचार चल रहा था। सोमवार शाम मधु की मौत के बाद परिजन अंतिम संस्कार की तैयारी में जुटे थे। धर्मवीर का आरोप है कि रात करीब 8:00 बजे मधु के मायके पक्ष से विनोद, छोटू और ललित समेत करीब 20 लोग लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से लैस होकर आए और हमला कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने पथराव शुरू कर दिया, जिससे अफरातफरी मच गई और ससुराल पक्ष के कई लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला।

बॉक्स…

मधु की मौत के बाद घर में मातम पसरा था और परिजन अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान मायके पक्ष के करीब 20 लोगों के पहुंचने से विवाद बढ़ गया। मारपीट के बाद हुए पथराव से इलाके में अफरातफरी मच गई। पुलिस के पहुंचने के बाद स्थिति संभली। दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

दो लोगों को हिरासत में लेकर जांच व तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई की जा रही है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

छत्ता श्वेता वर्मा, एसीपी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें