उत्तर प्रदेश में अक्तूबर के पहले हफ्ते में मौसम ने अचानक करवट लिया है। सोमवार को तराई और पूर्वांचल के कई जिलों में सुबह से बादल सक्रिय दिखे। दोपहर बाद तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी शुरू हुई और शाम तक अयोध्या, बाराबंकी, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, आजमगढ़ और गोरखपुर समेत कई जिलों में तेज हवाओं के साथ कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश हुई।


अयोध्या और प्रतापगढ़ में हवा की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच गई। प्रतापगढ़ में ओले गिरने की भी सूचना मिली। बारिश और हवाओं से तापमान में गिरावट आई और मौसम में ठंडक घुल गई।

मौसम विभाग के अनुसार, इस बदलाव का असर इस पूरे सप्ताह बना रहेगा। गरज-चमक और बारिश के कारण प्रदेश के अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इस मौसमी बदलाव का असर अपेक्षाकृत ज्यादा रहने की संभावना है। दो से तीन दर्जन जिलों में तेज हवाएं चलने का अलर्ट है। 

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *