खंदौली। नारायण विहार कॉलोनी फेस-दो में चोरों ने एक घर का ताला तोड़कर करीब तीन लाख रुपये के आभूषण और नकदी चोरी कर ली। गृहस्वामी शादी में शामिल होने के बाद ड्यूटी पर चला गया था। सुबह घर लौटने पर दरवाजे का लॉक टूटा मिला। अंदर सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।


नारायण विहार कॉलोनी फेस-दो, प्रकाश कोल्ड स्टोरेज के पीछे टेढ़ी बगिया निवासी करतार सिंह एक चैन फैक्ट्री में काम करते हैं। उन्होंने बताया 23 नवंबर को वह परिवार के साथ शादी में गए थे। 24 नवंबर को घर लौटने के बाद वह ड्यूटी पर चले गए। उस रात उनकी नाइट ड्यूटी थी, जबकि पत्नी और बच्चे शादी में ही रुके हुए थे। सुबह ड्यूटी से लौटने पर घर के दरवाजे का लॉक टूटा मिला। अंदर सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी में रखे पत्नी के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी गायब थी। चोरी गए सामान की कीमत करीब तीन लाख रुपये बताई गई है। एसीपी देवेश सिंह ने बताया पीड़ित की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।



Source link