Young man remained atop a mobile tower all night following a dispute with friends

बाह: बासौनी के ​खिल्ली गांव में टावर पर चढ़ा युवक

बाह। बासौनी थाना क्षेत्र के खिल्ली गांव में दोस्तों से झगड़े के बाद बृहस्पतिवार रात एक युवक नशे की हालत में मोबाइल टावर पर चढ़ गया। उसे उतारने के लिए पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम करीब 7 घंटे तक कड़ी मशक्कत में जुटी रही, जिसके बाद शुक्रवार तड़के 4 बजे उसे सुरक्षित नीचे उतारा जा सका।


खिल्ली गांव निवासी विवेक उर्फ पोसका का बृहस्पतिवार रात शराब के नशे में अपने दोस्तों से विवाद हो गया था। गश्ती पुलिस दल को रास्ते में पीड़ित विवेक मिला, जिसे समझा-बुझाकर और कार्रवाई का आश्वासन देकर घर भेज दिया गया। लेकिन युवक घर जाने के बजाय रात 9 बजे गांव में ही स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक को टावर पर देख ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। परिजन के समझाने के बाद भी जब वह नहीं माना, तो पुलिस को सूचना दी गई।

बासौनी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बाह से फायर ब्रिगेड की टीम को रेस्क्यू के लिए बुलाया। पुलिस लगातार युवक को आरोपियों पर सख्त कार्रवाई का भरोसा देती रही। करीब 7 घंटे की समझाइश के बाद शुक्रवार तड़के 4 बजे युवक नीचे उतरने को राजी हुआ।

दोस्तों से झगड़ा होने पर युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा था। बासौनी पुलिस ने समझा-बुझाकर उसे 7 घंटे बाद टावर से सुरक्षित उतार लिया है। युवक को उसके परिजनों के साथ घर भेज दिया गया है। – अनिल कुमार, एसीपी पिनाहट



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *