Honoring medal-winning athletes by performing a traditional *aarti*

बाह: भूटान में पदक जीतकर लौटे बेटे बेटियों का सम्मान

बाह। थिम्पू ओपन एशियन कराटे चैंपियनशिप भूटान में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों का आरती उतारकर सम्मान किया गया। कई देशों के खिलाड़ियों को हराकर 11 अक्तूबर को बाह की सुहानी तोमर, अंशुम कुमार, कृष्णा, अंशू, दुर्गेश कुमार ने स्वर्ण पदक जीता था। याशी मिश्रा, भूमि बघेल, अनुराग, वीरेन्द्र कुमार, आराध्या ओझा ने रजत पदक हासिल किया था।


बृहस्पतिवार को कोच विश्नु मिश्रा के साथ पदक विजेता बाह लौटे तो उनके स्वागत सम्मान के लिए लोग उमड़ पड़े। फूल मालाएं पहना कर सम्मानित किया। महिलाओं ने तिलक लगाया, आरती उतारी। कोच विश्नु मिश्रा ने बताया कि लगन, मेहनत, नियमित अभ्यास, कठिन अनुशासन एवं समर्पण के बूते बाह के 10 खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर पदक जीत कर देश का नाम रोशन किया है। बाह की विधायक पक्षालिका सिंह, पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह, शंकरदेव तिवारी, अरुण दुबे, मुकेश शर्मा, कृपा नारायन शर्मा, हृदय नरायन शर्मा बधाई देकर खुशी का इजहार किया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *