आगरा। चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को एशियाई खेलों के फाइनल में हराकर भारत ने स्वर्ण पदक जीता। इससे आगरा के क्रिकेट मैदानों पर भी खुशी छा गई। खिलाड़ियों ने इसे गर्व का पल बताते हुए खुशी मनाई। भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबले में दोनों देशों के खिलाड़ियों का हाथ नहीं मिलाने की सिलसिला इस बार भी दिखा।

—————–

– हाथ नहीं मिलाना सही फैसला है, तिरंगे की शान के लिए भारत की जीत ही सबसे बड़ा सम्मान है। पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल जीतकर स्वर्ण हासिल करना गर्व का पल है। – मानिक बेरी, मुश्ताक अली ट्रॉफी खिलाड़ी।

– भारत-पाकिस्तान का मुकाबला हमेशा खास होता है। भारतीय टीम ने दबाव में शानदार खेल दिखाकर देश को स्वर्ण दिलाया, इससे हर खिलाड़ी का सीना गर्व से चौड़ा हुआ है। – कौशल शर्मा, पूर्व क्रिकेटर और कोच।

मानिक बेरी और कौशल शर्मा। 

मानिक बेरी और कौशल शर्मा। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *