आगरा के खंदौली के थाना क्षेत्र के नंदलालपुर में स्थित रिलायंस जियो पेट्रोल पंप पर शुक्रवार को पेट्रोल में पानी मिला होने की शिकायत पर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। करीब दो दर्जन बाइक सवारों ने आरोप लगाया कि पेट्रोल भरवाने के बाद उनकी बाइकें खराब हो गईं। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
ग्रामीणों के अनुसार, पेट्रोल भरवाने के बाद उनकी बाइकें कुछ दूरी तक चलने के बाद बंद होने लगीं। इसके बाद बाइक सवारों ने वापस पेट्रोल पंप पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। ग्रामीणों के हंगामे के कारण पंप पर मौजूद कुछ कर्मचारी मौके से चले गए जिससे पंप पर अफरातफरी का माहौल बन गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया। पंप के सुपरवाइजर रूपेंद्र ने इस संबंध में बताया कि पेट्रोल में 20 प्रतिशत एथेनॉल मिश्रित होने के कारण इस तरह की शिकायतें आ रही हैं।
