कांग्रेस में आराधना मिश्रा ‘मोना’ को उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। वह अजय राय की जगह लेंगी। आराधना मिश्रा ‘मोना’ रामपुर खास से विधायक हैं। वह कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता भी हैं। 

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कांग्रेस ने अपने संगठन में बड़ा और रणनीतिक फेरबदल किया है। कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, पार्टी हाईकमान ने वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को उनके पद से मुक्त करते हुए उनके योगदान की सराहना की है। अब उनकी जगह विधायक आराधना मिश्रा ‘मोना’ को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (यूपीसीसी) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। 

मुखर और मजबूत आवाज मानी जाती रही आराधना मिश्रा 

कांग्रेस के इस कदम को बेहद सोची-समझी राजनीतिक रणनीति माना जा रहा है। पार्टी इसके जरिए एक साथ महिला और ब्राह्मण मतदाताओं (सोशल इंजीनियरिंग) को साधने की पुरजोर कोशिश कर रही है। आराधना मिश्रा कांग्रेस के दिग्गज नेता और राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी की पुत्री हैं। विधानसभा में पार्टी की एक बेहद मुखर और मजबूत आवाज मानी जाती रही हैं। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें