बाह। प्रेमिका से शादी की जिद पर अड़ा युवक रविवार को अटेर पुल की रेलिंग पर चढ़ गया। पुल की रेलिंग पर चढ़ रहे युवक को देखकर राहगीरों ने खेड़ा राठौर पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस पुल पर पहुंच गई। पुलिस के करीब 2 घंटे समझाने के बाद 3 घंटे से रैलिंग पर खड़ा रहा युवक बाहर निकलने को तैयार हुआ। आत्मघाती कदम उठाने से गोलू पुरवंशी को रोकने में कामयाब रही खेड़ा राठौर पुलिस उसे अपने साथ थाने ले आई।

घटना शाम करीब पांच बजे की है। सिढ़पुरा भिंड के नखरौली की मढैया गांव के गोलू पुरवंशी ने पुलिस को बताया कि भिंड के एक गांव की युवती से वह प्रेम करता है। प्रेमिका से प्रेम विवाह करना चाहता है, लेकिन युवती के परिजन तैयार नहीं हैं। इसलिए चंबल नदी में कूद कर जान देने को अटेर पुल पर आया था। खेड़ा राठौर पुलिस ने युवक से पूछताछ के बाद परिजन एवं दोस्तों को थाने बुलाया।

जमानत पर छूटने के बाद भी युवती से शादी की जिद पर अड़ा

– गोलू ने खेड़ा राठौर पुलिस को बताया कि कुछ महीने पहले वह युवती को भगा ले गया था। युवती के परिजन ने अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने युवती को बरामद कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जमानत पर जेल से छूटने के बाद वह युवती को लेने के लिए उसके घर पर गया था। युवती के परिजन ने उसे भगा दिया। युवती से शादी के लिए अपने परिजन को भी राजी किया था, तैयार नहीं हुए, उलटा डांट दिया। उसने बताया कि युवती से प्यार करता है, उससे शादी के बिना जीना नहीं चाहता।

जिस लड़की से युवक शादी करना चाहता है। उसके परिजन राजी नहीं हुए, इसलिए जान देने के लिए युवक अटेर पुल पर पहुंचा था। खेड़ा राठौर पुलिस ने उसे बचाया है। युवक परिजन के साथ नहीं जाना चाहता, दोस्तों के साथ जाने को तैयार है। दोस्त बुलाए हैं। उनके साथ घर भेजा जाएगा।- जितेन्द्र कुमार, सहायक पुलिस आयुक्त, बाह



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *