आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में एक युवक के साथ फाइनेंस कर्मियों की ओर से दंबगई का मामला सामने आया है। अस्पताल से लौट रहे युवक की बाइक को फाइनेंस कर्मियों ने न केवल छीना, बल्कि उससे जबरन 4,500 रुपये की वसूली भी की। इस गंभीर मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


फिरोजाबाद के टूंडला थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी विजय निवासी सोनू कुमार ने बताया कि उन्होंने 17 अक्तूबर 2025 को 1.11 लाख रुपये में एक पल्सर बाइक खरीदी थी। 31,500 रुपये नकद जमा करने के बाद 80 हजार रुपये का फाइनेंस कराया गया था जिसकी मासिक किस्त 2,793 रुपये थी। सोनू मई तक छह किस्तें जमा कर चुका था। हालांकि, पत्नी के ऑपरेशन और बेटे के जन्म के कारण वह जून, जुलाई और अगस्त की किस्तें जमा नहीं कर सका।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें