आगरा के जगदीशपुरा थाना क्षेत्र में बंद पड़े मकान में पुलिस ने दबिश देकर 13 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। यहां से 1.58 लाख रुपये, 25 मोबाइल और ताश के पत्ते आदि मिले हैं।
डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि ओम फैक्टरी के सामने स्थित बंद मकान में जुआ खेला जा रहा है। इस पर थाना जगदीशपुरा पुलिस ने दबिश देकर जुआ खेल रहे सभी 13 आरोपियों को पकड़ लिया। सभी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
पुलिस ने धर्मेन्द्र परिहार निवासी दयालबाग, खंदारी, थाना न्यू आगरा, सतीश कुमार निवासी केदार नगर,शाहगंज, संजय शर्मा निवासी पृथ्वीनाथ फाटक, दशरथ निवासी प्रेमनगर, बोदला, विवेक कुमार निवासी रामनगर की पुलिया, शिवम निवासी रामनगर की पुलिया, ध्रुव निवासी राजपुर चुंगी, गोविंद निवासी धाकरान चौराहा,भावेश झामनानी निवासी मारुति एन्क्लेव, सनी निवासी रामनगर की पुलिया, सलमान निवासी बोदला,गौरव निवासी केदार नगर आरधर्मेंद्र निवासी राहुल नगर, बोदला को गिरफ्तार किया है।
