फतेहाबाद/बाह। कृष्ण जन्माष्टमी पर शुक्रवार को हुई बारिश से बाह और फतेहाबाद में जगह-जगह जलभराव हो गया। तेज बारिश के चलते कस्बे के नाले ओवरफ्लो हो गए, जिससे कई स्थानों पर पानी भर गया। जलभराव के कारण राहगीरों और स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

बारिश के बाद फतेहाबाद बस स्टैंड वाली गली में सड़क पर काफी पानी जमा हो गया। इससे दोपहिया वाहन चालकों और पैदल निकलने वाले लोगों को परेशानी हुई। सरकारी बस स्टैंड परिसर के आसपास भी जलभराव होने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं बाह, जैतपुर क्षेत्र के 150 गांवों में दिन रात हुई बारिश से जैतपुर के उदयपुर कला, नयापुरा, उधन्नपुरा, धनियापुरा, मढ़ेपुरा के उफनाए तालाबों का पानी घर और गलियों में भर गया।

बाह के धोबई, बिजौली, साहबरायपुरा, फरैरा, पुरा कनेरा, पड़कौली, तेजसिंह पुरा, नरहोली के तालाबों का पानी जलमग्न गलियों के रास्ते खेतों में भरने लगा है। जरार के सुरेन्द्र सिंह, पुरषोत्तम सिंह, गुंगावली के वीरेन्द्र सिंह, संजय सिंह, धोबई के अर्जुन सिंह, सीताराम, नरहोली के भूपेन्द्र सिंह ने बताया पानी खेतों में भरने से फसल नष्ट होने का खतरा पैदा हो गया है। भाकियू नेता मोनू शर्मा, भूपेन्द्र सिंह चौहान ने किसान एवं जनहित में तालाबों के पानी की निकासी की मांग की है। खंड विकास अधिकारी, बाह एवं जैतपुर नीरज तिवारी ने बताया जिन गांवों में तालाबों का पानी गलियों में भरा है, उन गांवों के सचिवों को पंपसेट से पानी की निकासी के निर्देश दिए हैं। प्रभावित ग्रामीण उनसे सीधा संपर्क कर सकते हैं।

इंसेट

अंडरपास में भी भरा पानी

इरादतनगर। आगरा-देवरी-इरादतनगर मार्ग पर भाड़ई-बटेश्वर रेल लाइन के अंडरपास में जलभराव राहगीरों के लिए मुसीबत बन गया है। शुक्रवार सुबह अंडरपास में घुटनों तक पानी भर जाने से राहगीरों को परेशानी हुई।ग्रामीणों ने ट्रैक्टर पंप से पानी निकाला, जिसके बाद आवागमन सुचारू हो सका। ग्रामीणों रंजीत सिंह, भूदेव,भारत त्यागी,मान सिंह आदि का आरोप है कि अंडरपास में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश होते ही यहां जलभराव हो जाता है। संवाद



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *