AGRA NEWS YOUTH SUICIDE

फतेहाबाद फोटो।फाइल फोटो इंद्रजीत स्रोत परिजन

फतेहाबाद। निबोहरा थाना क्षेत्र के गांव पल्टुआपुरा में मंगलवार शाम एक मजदूर ने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। गोवर्धन पूजा के लिए बुलाने पहुंचे पड़ोस के बच्चे ने मजदूर को फंदे पर लटका देखा तो चीख-पुकार मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई।


इंद्रजीत (35) निवासी मेंबर की ठार, पल्टुआपुरा जयपुर की एक सीमेंट फैक्ट्री में मजदूरी करता था। वह करीब 6 दिन पहले ही जयपुर से अपने गांव लौटा था। मंगलवार को उसकी पत्नी खुशी देवी भैया दूज के त्योहार पर अपने मायके गई हुई थी। इसी दौरान शाम करीब 7 बजे गोवर्धन पूजा के लिए पड़ोस का एक बच्चा इंद्रजीत को बुलाने पहुंचा। कमरे में झांककर देखा तो इंद्रजीत फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। बच्चे के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। बताया गया है कि मृतक की 6 माह की एक मासूम बेटी है। पिता की मौत से मासूम के सिर से पिता का साया उठ गया। समाचार लिखे जाने तक परिजन ने पुलिस को सूचना नहीं दी है।

प्रभारी निरीक्षक, निबोहरा ने बताया कि थाने पर अभी इस तरह की कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है।



Source link