आगरा। माध्यमिक विद्यालयों की मंडलीय टेबल टेनिस बालक एवं बालिका प्रतियोगिताएं शनिवार को एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुईं। आगरा ने बालिका वर्ग के 14, 17 और 19 वर्ष आयु वर्ग में विजेता का खिताब हासिल किया। इन वर्गों में अन्य किसी टीम के प्रतिभाग नहीं करने से टीमें विजेता घोषित की गईं।

बालक वर्ग में 14 वर्ष आयु वर्ग के मुकाबले में मथुरा ने फिरोजाबाद को 3-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल में आगरा के योगीराज ने मथुरा के कृष्ण शर्मा व आगरा के आदित्य ने मथुरा के यीशु माहौर को हराया। मथुरा के ऋषभ वर्मा ने आगरा के शिवम को पराजित किया। इस वर्ग के लिए आगरा के योगीराज, आदित्य व शिवम, मथुरा के ऋषभ वर्मा व फिरोजाबाद के मनीष यादव का मंडलीय टीम में चयन हुआ।

17 वर्ष आयु वर्ग में मथुरा ने फिरोजाबाद को 2-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में आगरा के ऋषभ विश्वकर्मा ने मथुरा के कुणाल व अंकित भारती ने केशव गोला को हराया। मथुरा के जमुना दास गोला ने आगरा के हर्षित धाकड़ को शिकस्त दी। इस वर्ग की टीम में ऋषभ विश्वकर्मा, अंकित भारती और हर्षित धाकड़ के साथ मथुरा के केशव गोला व जमुना दास गोला का चयन हुआ।

19 वर्ष आयु वर्ग में मथुरा ने फिरोजाबाद को 3-1 से हराया। फाइनल में आगरा के भव्य ने मथुरा के राज को हराया जबकि मथुरा के सत्यम ने आगरा के रोहित और भविष्य ने तनिष्क को पराजित किया। मंडलीय टीम में सत्यम व भविष्य के साथ आगरा के भव्य, विशाल और अंश का चयन किया गया।

प्रतियोगिता के बाद रतन मुनि जैन गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. पायल जैन, जिला क्रीड़ा सचिव डॉ. रीनेश मित्तल, मंडलीय क्रीड़ा सचिव अनिल कुमार, बालक वर्ग के संयोजक प्रशांत पी. चंद और फिरोजाबाद के जनपद क्रीड़ा सचिव डॉ. दिनेश चाहर ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता में मधु गौतम, रागिनी शर्मा, छाया तिवारी, सरोज सिंह, लता चौहान, उपमा देवी, अतुल सोलंकी और वीके पाल आदि मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *