आगरा। एसएन मेडिकल कॉलेज में पांच साल की बच्चे की सांस नली से सीटी निकाली है। इसके फंसने से बच्चा सांस नहीं ले पा रहा था। सीटी निकालने के बाद बच्चा पूरी तरह से सांस लेने लगा। देरी होने पर बच्चे की जान पर बन जाती।
ईएनटी रोग विभाग की डॉ. रोहिणी यादव ने बताया कि बच्चे को लगातार खांसी होने और सांस लेने में परेशानी पर खेरागढ़ से पांच साल की मासूम को लेकर परिजन आए। जांच करने पर सांस नली में कोई बाहरी वस्तु दिखी। ब्रोंकोस्कॉपी से इसे निकाला तो ये बच्चों के खेलने वाली सीटी निकली। इस पर चिकित्सकों ने बच्चों के पास ऐसी सामग्री दूर रखने की सलाह दी। विभागाध्यक्ष डॉ. रितु गुप्ता और डॉ. अखिल प्रताप सिंह ने बताया कि पूरी तरह से स्वस्थ होने के बाद बच्चे को डिस्चार्ज कर दिया है। प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि सांस नली में कुछ भी वस्तु फंसने पर तत्काल एसएन लेकर आएं, यहां निशुल्क ब्रोंकोस्कॉपी की सुविधा है।

