आगरा। यूपीआई लेनदेन पर प्रस्तावित शुल्क के विरोध में शनिवार को व्यापारियों ने मोर्चा खोल दिया। आगरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष टीएन अग्रवाल के नेतृत्व में व्यापारियों ने डीएम मनीष बंसल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इसमें सरकार से शुल्क को निरस्त करने की मांग की।

ज्ञापन में कहा गया है कि 2,000 रुपये से अधिक के व्यावसायिक लेनदेन पर 0.4 प्रतिशत एमडीआर शुल्क लगाने से छोटे व मध्यम व्यापारियों पर सीधा प्रहार होगा। किराना, कपड़ा, दवा, इलेक्ट्रॉनिक्स व हार्डवेयर जैसे व्यवसाय बेहद कम मुनाफे पर संचालित होते हैं।

इसके साथ ही यूपीआई अपनाने वाले छोटे कारोबारियों के लिए प्रोत्साहन योजना शुरू करने और कोई भी नियम लागू करने से पूर्व आरबीआई, बैंकों व व्यापारी संगठनों के बीच वार्ता की मांग की गई।

व्यापारियों ने तर्क दिया कि लागत बढ़ने पर कारोबारी पुनः नकद लेनदेन को प्राथमिकता देने के लिए विवश होंगे। इससे डिजिटल भुगतान के राष्ट्रीय अभियान पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। इस दौरान राकेश बंसल, संदीप गुप्ता, अशोक लालवानी और जय पुरसनानी आदि मौजूद रहे।

————–

15 अक्तूबर को मनाएंगे काला दिवस

आगरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष टीएन अग्रवाल ने बताया कि 15 अक्तूबर से सरकार ने यूपीआई पर शुल्क लागू किया तो उस दिन व्यापारी काला दिवस मनाएंगे। बाजारों में काले झंडे लगाएंगे। व्यापार विरोधी नीतियों को लेकर धरना-प्रदर्शन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *