AGRA NEWS LADY BODY FOUND HANGING

फतेहाबाद फोटो।फाइल फोटो बसंती स्रोत परिजन

फतेहाबाद। थाना क्षेत्र के गांव पारौली सिकरवार में मंगलवार सुबह एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिला। मायकेवालों ने ससुरालीजनों पर गला घोंटकर हत्या करने के बाद शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


परिजन के मुताबिक, बसंती (22) पुत्री अतर्जन सिंह निवासी गांव नागर भदौरा, थाना निबोहरा की करीब ढाई वर्ष पहले पारोली सिकरवार निवासी छोटे पुत्र दयानंद के साथ शादी हुई थी। आरोप है कि पिछले 2-3 दिनों से विवाहिता और ससुरालवालों के बीच किसी बात पर अनबन चल रही थी। मृतका के ताऊ कालीचरण का कहना है कि मंगलवार सुबह करीब 7:30 बजे दामाद ने फोन कर बताया कि बसंती ने दवा पी ली है। कुछ देर बाद दोबारा फोन कर बताया कि उसने फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली है। आरोप है कि जब मायके पक्ष के लोग पहुंचे, तो ससुरालीजन घर छोड़कर जा चुके थे। कालीचरण ने ससुरालवालों पर बसंती की गला घोंटकर हत्या करने के बाद शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। मायकेवालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

— संवाद



Source link