Grand chariot procession held in Shauripur; chants of peace resonate

बटेश्वर शौरीपुर मे भगवान महावीर को रथ मे बैठने को ले जाते जैन श्रद्धालू गण lबटेश्वर मे रथ यात्

बटेश्वर। दिगंबर जैन सिद्ध क्षेत्र शौरीपुर में बुधवार को भव्य वार्षिक रथ यात्रा महोत्सव का आयोजन किया गया। रथयात्रा में भगवान महावीर स्वामी के शांति के मंत्र गूंजे। भगवान महावीर स्वामी के उपदेशों को जन-जन तक पहुंचाने और विश्व शांति की कामना के साथ आयोजित इस महोत्सव में देश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में जैन श्रद्धालुओं ने धर्मलाभ लिया।


महोत्सव के दौरान जैन तीर्थ स्थल शाैरीपुर में अभिषेक, विशेष पूजन और विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान विधि-विधान के साथ संपन्न हुए। आयोजन में तीर्थ क्षेत्र कमेटी के भोलानाथ सिंघई, सुनील, सुशील, अखिल बरौलिया, सीए सुशील, अक्षय कुमार, अशोक कुमार, रविंद्र भान, संजय मार्सस तथा बाह जैन समाज से विनय कुमार, मनीष जैन और अखिल कुमार जैन सहित सकल जैन समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। कार्यक्रम को सफल बनाने में ब्रह्मचारी मुकेश जैन, अजय कुमार जैन, विनोद कुमार जैन, रमन, सुनील, सोहन सिंह आदि सेवादारों का विशेष योगदान रहा।



Source link